कुशीनगर जनपद के अध्यक्ष पद एवं बार काउंसिल संगठन तमकुही राज के अध्यक्ष पद पर वर्तमान में विराजमान है विनोद सिंह पटेल
Garun News-कृष्णा यादव तमकुहीराज/ कुशीनगर। अपना दल एस पार्टी को विस्तार एवं सक्रियता प्रदान करते हुए कुशीनगर जनपद के जिला अध्यक्ष तथा तमकुही राज बार संगठन की वर्तमान अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल को अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री बहन अनूप्रिया पटेल ने पार्टी के लखनऊ अधिवेशन में गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है। लगातार कई वर्षों से कुशीनगर जनपद मैं पार्टी का कमान संभाले हुए विनोद पटेल ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन की मर्यादा को निभाते हुए कुशीनगर तथा देवरिया जनपद में एन डी ए को जीत दिलाने में रात दिन अपना प्रयास कार्यकर्ताओं के साथ कड़ी मेहनत करके सहयोग प्रदान किया है। ईमानदारी कर्मठता एवं कड़ी मेहनत लगन के परिणाम स्वरूप मंडल स्तर की जिम्मेदारी के निर्वाहन करने में पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि अपना सहयोग श्री पटेल करेंगे।
यह भी पढ़ें: बहुजन समाज पार्टी का तमकुही राज विधानसभा में गांव चलो अभियान की शुरुआत
विनोद सिंह पटेल के गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जमुना प्रसाद सरोज राज्य मंत्री राम लखन पटेल राज्य मंत्री रेखा वर्मा राष्ट्रीय महासचिव हार्दिक पटेल के, के, पटेल राष्ट्रीय सचिव कौशल सिंह बुलबुल पटेल प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर चौधरी अरविंद सिंह पटेल ग्रिजेश पटेल संजय सिंह पटेल राकेश सिंह राजन सिंह व्यास मुनि गॉड प्रमोद पांडे गुड्डू सिंह गोरख सिंह विनोद सिंह ओंकार सिंह मनोज सिंह आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामना दी है।
यह भी पढ़ें: जनहित एवं शासकीय कार्य हेतु तहसीलदार कार्य क्षेत्र में जिलाधिकारी ने किया परिवर्तन