देश में सर्वाधिक सांसद और विधायक फिर भी उपेक्षित है ब्राह्मण समाज:सुनील मिश्र
ब्राह्मण एकजुटता समय की मांग: केशव पाठक
Garun News-कृष्णा यादव तमकुहीराज/कुशीनगर। भगवान परशुराम जी अजर और अमर है इनके आदर्शो को आत्मसात करने से ही ब्राह्मण समाज का सम्मान बढ़ सकता है। ये बाते मंगलवार को सेवरही स्थित लीलावती देवी साइंस इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वाधान में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान पीजी कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक केशव पाठक ने कही।उन्होंने कहा कि समाज में जागरण करना बहुत जरूरी है। विशिष्ट अतिथि सुनील मिश्र शिक्षक नेता व प्रवक्ता लोकमान्य इंटरमीडिएट कॉलेज सेवरही ने कहा कि ब्राह्मण बुद्ध जीवी वर्ग से आता है वर्तमान में इस समाज से सर्वाधिक विधायक और सांसद चुनाव जीते है किंतु ब्राह्मण जितना वर्तमान में जितना उपेक्षित है उतना कोई अन्य वर्ग नहीं है। एकजुट होना समय की मांग है। वरिष्ठ पत्रकार गोविंद मिश्र व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार दुबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: उप जिलाधिकारी के आदेश पर धारा 24 के तहत राजस्व टीम द्वारा पैमाइश कराकर विवाद का समाधान किया गया
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ परशुराम भगवान के चित्र पर पुष्पर्चन और पूजन से शुरू हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में रामजी पाण्डेय,मंडल मीडिया प्रभारी अरविंद पाण्डेय ने सात संकल्पों को सबसे धारण कराया।, मंडल सचिव नंदलाल त्रिपाठी,बृजभूषण मिश्र, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार दुबे,संजय तिवारी, नीतीश मनी तिवारी, रवि तिवारी, रविन्द्र मिश्र,रवि प्रकाश तिवारी आदि ने प्रभावी भाषण दिया। कार्यक्रम में आए अतिथियों को परिषद के तरफ से परशुराम चित्र दिया गया। इस दौरान धनंजय मणि उर्फ महाबली,संजय ओझा,रमेश चंद द्विवेदी, परशुराम तिवारी, वीरेंद्र शुक्ल,अमित कुमार मिश्र,कमलेश मिश्र, कलराज मिश्र,शत्रुजीत पाण्डेय,धनंजय तिवारी, कृष्ण बिहारी मिश्र,रमेश चंद दुबे,विनोद चौबे आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: वैश्य समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए सेवरी के प्रतिष्ठित व्यवसायी माया शंकर निर्गुणायत