देवरिया लोकसभा क्षेत्र में पुनः समाजवाद की अलख जागने के लिए कनकलता के प्रति बढ रहा जनता का विश्वास
Garun News –कृष्णा यादव तमकुही राज/ कुशीनगर। देश की आजादी में देवरिया संसदीय क्षेत्र का इतिहास रहा है एक से एक बढ़कर यहां क्रांतिकारी वीर पैदा हुए जिन्होंने रेल की पटरियों को उखाड़ कर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध बिगुल बजाया था वह क्रांतिकारियों की धरती देवरिया की धरती है जहां पर अग्रसेन मोहन सिंह जैसे क्रांतिकारी सोच रखने वाले समाजवादी चिंतक विचारकों ने देवरिया को शिक्षा सड़क अस्पताल दिलाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष किया आज इस धरती पर समाजवादी विचार के लोग इस बात का आस लगाए हुए हैं कि पुनः एक बार फिर देवरिया की धरती पर समाजवाद लौटेगा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय मोहन सिंह ने समाजवादी पार्टी को बढ़ाने में सपा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का हाथ मजबूत करते हुए देवरिया लोकसभा सीट पर समाजवाद को कायम किया था जिस झंडे के नीचे सभी जात धर्म के लोगों को हक और इंसाफ मिला किसान बुनकर नौजवान विद्यार्थी सभी लोग खुशहाल थे देवरिया की धरती फिर एक बार अपना समाजवाद के रास्ते पर चलने के लिए तड़प रही है ऐसी परिस्थितियों में स्वर्गीय मोहन सिंह के पर्दा नशीब के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह की जिम्मेदारी बढ़ जाती है
यह भी पढ़ें: ई रिक्शा चालकों का लाइसेंस परमिट खंगाल रही है पुलिस ड्राइवरों में मचा अफरा तफरी
वर्तमान में परिस्थितियों को देखते हुए काफी उतार चढ़ाव बदलाव का एहसास यहां की जनता ने किया है और कर रही है जनता में पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी कनकलता सिंह के कंधे पर समाजवाद की जिम्मेदारी बनती है तो निश्चित ही वीरांगना के रूप में कनकलता सिंह देवरिया में समाजवादी पार्टी की ध्वजा को फहरा सकती हैं। युक्त विचार एसएस महाविद्यालय तमकुही राज की वार्षिक उत्सव में पधारे बुद्धिजीवी अध्यापकों के बीच वार्ता के दौरान यह बात छन करके उभरी है देवरिया संसदीय क्षेत्र में विद्यार्थी अध्यापक सोशल वर्कर सभी लोगों के मन में यह पूर्ण आशा और विश्वास है कि पूर्व राज्यसभा सांसद कनक लता सिंह मोहन सिंह के ध्वज को उठाकर के देवरिया में नाम रोशन करते हुए समाजवादी के कारवां को दिल्ली तक ले जाने में सफल होगी या पूर्ण आशा और विश्वास के साथ लोगों द्वारा यह बात कही गई है। वर्तमान कुशीनगर जनपद के अध्यक्ष पूर्व एमएलसी राम अवध यादव पर भी लोगों की निगाहें है कि देवरिया लोकसभा क्षेत्र में अभी से कड़ी मेहनत करके संगठन को तेज धार देते हुए पुनः पूर्ण रूप में संगठन को गतिमान करते हुए और तेज चलने में अपना पहले वाला रफ्तार को कायम करें तथा पूर्व में जिस तरह से मेहनत करके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग प्रदान किया उसकी तरह से कड़ी परिश्रम कर यदि इस अभियान के कारवां में जूटे तो निश्चित तौर पर देवरिया मांग रहा है समाजवाद।
यह भी पढ़ें: भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की शहादत दिवस पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की तमकुही राज में बैठक संपन्न