देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बांसी नदी के तट शिवा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगायी नदी में डुबकी

 

  • नगर पंचायत अध्यक्ष सेवरही की तरफ से घाट की सफाई एवं पथ प्रकाश व ठहरने कि की गई थी व्यवस्था
  • नवागत पुलिसक्षेत्राधिकारी मेले में सुरक्षा व्यवस्था की करायी चाक चौबंद व्यवस्था

कृष्णा यादव,तमकुहीराज/ कुशीनगर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिवाघाट बांसी नदी के गंगा घाट पर सायंकाल देव दीपावली का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने बांसी नदी में डुबकी लगाकर भगवान विष्णु की आराधना करते हुए सूर्य भगवान को जल देकर इस त्यौहार को सलाहपूर्वक मनाया।

यह भी पढ़ें :Bhojpuri song मुसीबत के घर बारा राजा जी रिलीज होते ही माही श्रीवास्तव ने मचाया धमाल

मेले में लाखों लोगों की भीड़ में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए नवागत पुलिसक्षेत्राधिकारी अमित सक्सेना ने मेला क्षेत्र का दौरा करके एक दिन पहले ही सारी व्यवस्था नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ सुबह व्यवस्थित कर दिया था।

मेले में नगर पंचायत द्वारा पथ प्रकाश की व्यवस्था एवं देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई थी। भारी भीड़ के बावजूद भी स्नान के समय किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई यात्री वाहनों को बाहर खड़ा करने के लिए अलग व्यवस्था कराई गई थी।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के रूप में मत्स्य अवतार हुआ था, मत्स्य अवतार को भगवान विष्णु के 10वाँ अवतारों में पहला अवतार माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा का सिख धर्म में भी विशेष महत्व है क्योंकि इसी दिन गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था।  सिख धर्म में भी यह त्यौहार गुरु पर्व के रूप में मनाया जाता है।

वेद पुराणों में इस त्यौहार का बड़ा महत्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का वध हुआ था, जिससे परेशान देवी देवता बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने भगवान शिव की नगरी काशी में दीपदान कर खुशियां मनायी। कार्तिक पूर्णिमा के बाद किसानों का फसल का त्यौहार बड़े ही लगन और मेहनत के साथ शुरू हो जाता है।

रवि फसल की बुवाई में किसान दिल जान से जुट करके अपनी गाड़ी मेहनत के बल पर अन्य पैदा कर परिवार तथा देश की सेवा कर रहे हैं। मेला में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि त्रिभुवन गुप्ता थाना अध्यक्ष सेवरही मय पुलिस फोर्स तथा नगर पंचायत के सभासद गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :Bhojpuri song मुसीबत के घर बारा राजा जी रिलीज होते ही माही श्रीवास्तव ने मचाया धमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version