सुलभ न्याय सुचार रूप से संचालित न्यायिक कार्य की वार्ता से जगी उम्मीद
Garun News-कृष्णा याद़़व तमकूही राज/ कुशीनगर। स्थानीय तहसील सभागार में अधिकारी एवं अधिवक्ता का परिचय संवाद हुआ जिससे बादकारियों में भी न्यायिक प्रक्रिया सुचार रूप से चलने की उम्मीद जगी। बुधवार के दिन तहसील सभागार हाल में नवागत न्यायिक उप जिला अधिकारी तमकुही राज रामवीर सिंह से तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्यों का परिचय हुआ। इस कार्यक्रम से अधिकारी एवं अधिवक्ता एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर काफी उत्साहित रहे। बार काउंसिल के अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल के नेतृत्व में परिचय का कार्यक्रम संपन्न हुआ न्यायिक उप जिलाधिकारी तमकुही राज रामवीर सिंह ने सभी अधिवक्ताओं का आभार प्रकट करते हुए न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय चलाने में सहयोग की अपेक्षा की जिससे ज्यादा से ज्यादा बदकारियों को न्याय मिल सके। अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल ने सुचार रुप से न्यायालय चलाने का अश्वासन दिया।
इस अवसर पर अजय राय अरविंद पाठक एच एन सिंह अरविंद मिश्रा विनोद चौबे अखिलेश पति त्रिपाठी अरविंद कुशवाहा संदीप निराला रामप्रवेश सिंह घनश्याम कुशवाहा राधे श्याम सिंह शुभम कुमार सिंह रवि सिंह पटेल अवनीश मिश्रा पुष्कर श्रीवास्तव विभूति यादव अजय यादव संतोष यादव संतोष खरवार रामेश्वर गुप्ता फारूक कलीम गयासुद्दीन अंसारी विजय भारती हरेंद्र भारती दीपक पांडे आर्यन पांडे मनोज सिंह पंकज मिश्रा जितेंद्र चौबे आदि अधिवक्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू तमकुही राज सहित अन्य जगहों पर मनाया जा रहा चैती छठ