कृष्णा यादव/तमकुहीराज। कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के क्रम में कुशीनगर जनपद के जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय को पुनः पार्टी ने आस्था एवं विश्वास रखते हुए दोबारा जिला अध्यक्ष बनाया है शनिवार के दिन लखनऊ से कुशीनगर जनपद में प्रवेश करते समय नवागत जिला अध्यक्ष का हेतीमपुर टोल प्लाजा पर कुशीनगर जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया है इस क्रम में तमकुही राज के भाजपा नेता व नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता सहकारी बैंक के कोऑर्डिनेटर भाजपा नेता धनंजय राय सहित दर्जनों लोग तमकुही राज से पहुंचकर अपने नवगत जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया तथा बधाइयां दी। नवागत जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय के जनपद में आगमन पर जगह-जगह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में नेताओं ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर तमकुही राज में हर्ष उल्लास का माहौल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में कायम है।
नवागत भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय का कुशीनगर जनपद पहुंचने पर तमकुही राज के लोगों ने किया भव्य स्वागत
