नगर पंचायत तमकुही राज द्वारा नगर के गरीब एवं असहाय व्यक्तियों में कंबल वितरण आयोजन

कंबल पाकर गरीब निराश्रित व्यक्तियों के खिले चेहरे ठंड़ में मिली सहारा गरीबों की सेवा परमोधर्मः- जे पी गुप्ता

garun news : कृष्णा यादव,तमकुही राज /कुशीनगर। नगर पंचायत कार्यालय तमकुही राज सभागार में नगर के गरीब व जरूरतमंद लोगों में शनिवार के सायं काल तमकुही राज विधायक डॉ असीम राय नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता के द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें कंबल पा कर लोगों के चेहरे खिले मिला गर्म कपड़े का सहारा।

यह भी पढ़ें :Chahat panday की मां ने अविनाश को बोला लड़की बाज कंगना रनौत ने निकाली घमंड

फोटो कैप्शन -कंबल वितरण करते हुए तमकुही राज विधायक डॉ असीम राय नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता

प्राप्त समाचार अनुसार दिनांक 25.01.2025 को नगर पंचायत तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर द्वारा निराश्रित, गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को विधायक असीम कुमार राय की गरीमायी उपस्थिति में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न वार्डों से आये हुए निराश्रित, गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लगभग 800 व्यक्तियों को कम्बल दिया गया।

वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जेपी गुप्ता द्वारा उपस्थित नगरवासियों को सम्बोधित करते हुए नगर पंचायत द्वारा संचालित योजनाओं एवं नगर द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा किया गया। साथ ही अध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत की योजनाओं को नगर के प्रत्येक व्यक्यिों तक पहुॅचाने के लिए सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी उत्तम वर्मा, सांसद प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष तमकुहीराज मुन्नू मिश्रा, सामाज सेवी मनोज राय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दीपक सिंह, अतुल श्रीवास्तव एवं समस्त सभासदगण सहित कुंदन पांडे अरविंद ओझा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगर पंचायत वासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :चंद महिलाओं ने किया गांव वालों का जीना दुश्वार सरकारी नाली को मिट्टी से किया जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version