Garun News-कृष्णा यादव तमकुहीराज,कुशीनगर।विधान सभा क्षेत्र तमकुही राज के नगर पंचायत सेवरही स्थित महाराणा प्रताप तिराहे से शहीद स्मारक तक आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर क्षेत्रीय विधातयक डा0असीम कुमार राय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस दौरान लाउडस्पीकरो पर बजते देश भक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय व वन्दे मातरम् के उदघोष से पुरा नगर गुंजायमान हो गया।सभी लोग हाथों में तिरंगा झंडा थामे आगे बढ़ रहे थे।यात्रा में भारत की एकता और अखंडता की झलक दिखी।लोगों ने भारत माता कि जय व वन्दे मातरम् के नारे लगाकर सभी में देश भक्ति का जोश जगाया।वही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।यात्रा में शामिल हर वर्ग के लोगों ने जोरदार नारेबाजी कर भारतीय सेना के साथ खड़े होने की हुंकार भरी।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डा0असीम कुमार राय ने कहा कि भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम का परिचय देकर पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया।आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से आतंकवादीयो व पाकिस्तान को सेना ने करारा जवाब दिया।भारत की सेना का पुरे विश्व ने लोहा माना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भारत की सेना ने आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान में छिपे आतंकवादीयो को न केवल मिट्टी में मिलाया वरन उनको सह देने वाले पाकिस्तान को भी सबक सिखाया।नगर अध्यक्ष श्रीमती सोनिया जायसवाल ने कहा कि आपरेशन सिन्दूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने एक बार फिर से यह सिद्ध कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही करने में पुरी तरह सक्षम हैl
उक्त कार्यक्रम मे चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल,मिडिया प्रभारी बच्चा पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धन्नजय तिवारी,जिला उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र उर्फ ओसिययर सिंह, व्यापारी नेता विजय कुमार देवड़ा, छोटेलाल वर्मा,ई0अजय गुप्ता,डा0वीणा गुप्ता, पूर्व डायरेक्टर सुरेन्द्र राय,सभासद बैजनाथ वर्मा, संतोष वर्मा,लव जायसवाल, दिनेश वर्मा, अजय गुप्ता, सुमीत रौनियार,दिपक उर्फ डेबा, पप्पू जायसवाल,मोती जायसवाल, बृजभूषण मिश्र उर्फ बड़का बाबू,भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश व्याहुत, पूर्व मंडल अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल, एडवोकेट मार्कण्डेय वर्मा, संजय गुप्ता, मुकेश सिंह राघव, श्रीकान्त सिंह, कृष्णा जायसवाल,
आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: भारतीय सेना की वीर जवानों के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा 22 मई 2025 को निकाली जाएगी