Garun News-कृष्णा यादव तमकुहीराज ,कुशीनगर।वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने सेवरही के प्रतिष्ठित व्यवसायी मायाशंकर निर्गुणायत के व्यक्तित्व व संगठनात्मक कार्य से प्रभावित होकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद् पर नियुक्त किया है ।इस नियुक्त पर लोगों ने बधाई दी है।।
वैश्य समाज भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इनके कर्मठता एवं कार्य को देखते हुए प्रस्ताव आया और सर्व सम्मत से उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद् पर नियुक्त करते हुए वैश्यसमाज के आर्थिक,सामाजिक, राजनीतिक विकास के लिए कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गयी।
यह भी पढ़ें: एन एच 727बी निर्माण कार्य मे तेजी लाते हुए सड़क किनारे तमकुही राज तहसील क्षेत्र में लगाए जा रहे हैं विद्युत पोल
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय देवड़ा,प्रदेश महामंत्री शिक्षक प्रहलाद केशरी,विजय तुलस्यान डा०बाबूलाल गुप्ता,प्रधानाचार्य सुनील वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश व्याहुत,अरुण गुप्ता,डा0सीमा गुप्ता,मुन्ना गुप्ता,विश्व बन्धु जायसवाल,दीनानाथ जी,कोमल मद्धेशिया,चंदन गुप्ता,रविंद्र गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल,आदित्य जायसवाल एडवोकेट मारकंडे वर्मा,निर्मल अग्रवाल,गुरु शरण जायसवाल, आदि ने बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त किया है।