न्याय नहीं मिलने पर गरीब ब्राह्मण परिवार सम्पत्ति बेचने पर हुआ मजबूर

न्याय नहीं मिलने पर गरीब ब्राह्मण परिवार सम्पत्ति बेचने पर हुआ मजबूर

कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के गाँव सिंघाहा निवासी एक गरीब ब्राह्मण परिवार के साथ दबंग पड़ोसी द्वारा विभिन्न तरीके से उत्पीड़न व आतंकित करने के कारण पीड़ित परिवार के मुखिया ने घर और संपति बेचकर अन्यत्र चले जाने की लिखित शिकायत और पोस्टर मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया है।

यह भी पढ़ें: कुशीनगर की बेटी यूक्रेन युद्ध के बीच संघर्ष कर बनीं डॉक्टर,पहली कोशिश में MCI परीक्षा की उत्तीर्ण

उक्त गांव सिंगहा निवासी ब्राह्मण परिवार के मुखिया हेमवंत मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपने शिकायती पत्र में लिखा है विपक्षी गण गोलबंद व दबंग किस्म के अराजक लोग है। इनका मुख्य पेशा ही राजनीतिक संरक्षण में अपराध करना है। इन लोगों की गलत नीयत प्राथी के घर व खेत हड़पने की है।जिसके लिए ये लोग बराबर मारपीट करते रहते है।घर में रखा कीमती सामान जबरिया उठा ले गए है।विरोध करने पर घर के महिलाओं के साथ मारपीट करते है।सत्ताधारी पार्टी व मुख्यमंत्री की बिरादरी से संबंध रखने वाले लगभग दर्जनों इन दबंगों के भय से मुकामी पुलिस भी इनसे डरती है।इन विपक्षियों के खिलाफ दर्जनों बार लिखित शिकायती पत्र स्थानीय पुलिस को दी गई है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सामूहिक निर्धन कन्या विवाह समारोह में एक दूजे के हुए दूल्हा दुल्हन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version